Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनहीं रुक रहा ओवरलोडिंग वाहनों का सिलसिला, लगातार ट्रक भर रहे फर्राटा,...

नहीं रुक रहा ओवरलोडिंग वाहनों का सिलसिला, लगातार ट्रक भर रहे फर्राटा, जिम्मेदार बेखबर

जमानिया /गाजीपुर – जमानिया धरम्मरपुर पक्के पुल पर धड़ल्ले से हो रहा ओवरलोड वाहनों का संचालन शासन प्रशासन भी दिखाई दे रही बेखबर या कहे की देखते हुए भी कर रहे अनदेखा।

जमानिया धरम्मरपुर पक्के पुल से रात्रि में सरेआम ओवरलोडिंग वाहनों का सिलसिला देखा जा सकता है, जिससे रोड की हालत तो देखी जा सकती ही लेकिन पक्के पुल की भी हालत बहुत ही जर्जर हो गई हैं । वही रात भर लाल बालू से भरे ओवरलोड बोगा ,ट्रीपर , और अन्य बड़े वाहनो के संचालन के खटपट से नगरवासियों की रात की नींद भी बेकार हो जाती है।

और तो और ट्रको द्वारा ओवरलोडिंग करके लगातार रेता ढोने का मामला भी देखा जा सकता हैं । मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है ।आपको बता दें पल्ली से छिपाकर लगातार ओवरलोडिंग होकर ट्रक गुजर रहे हैं जिससे रोडो की हालत खस्ता होती जा रही है।

जहां एक ओर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त सरकार, वहीं दूसरी ओर ट्रक मालिकों और शासन-प्रशासन की मिलीभगत और मनमानी देखने को साफ मिल रही है। क्या मुख्यमंत्री का खौफ इन लोगों को नहीं है या प्रशासन की मिलीभगत से ओवरलोडिंग का सिलसिला चल रहा है क्या मुख्यमंत्री तक यह जानकारी नहीं है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !