ज़मानिया के ग्राम बडेसर स्थित एनएच 24 कंटेनर ट्रक ने पिकप और ऑटो को मारी ज़ोरदार टक्कर।
जमानियाँ / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बडेसर स्थित एनएच 24 पर मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे करीब कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही खाद्यान्न लदी पिकप और ऑटो को मारी ज़ोरदार टक्कर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बडेसर स्थित एनएच 24 पर कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही खाद्यान्न लदी पिकप और ऑटो निशाना बनाते हुए सवारी भरी टेम्पू को टक्कर मारकर एक दिवाल को तोड़ते हुए सड़क किनारे बने नाले में जा फंसी। कंटेनर ट्रक की टक्कर से जिससे कई लोग घायल हो गये। यह संयोग रहा कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
इस घटना में टैंम्पो में सवार शमशाद 38, प्रेमचंद 50,कृष्णा शर्मा 18,सोनू यादव 32 एवं सुनिल यादव 28 जबकि पीकप में सवार प्रदीप गौंड 27 एवं राजू गुप्ता 26 गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। सभी घायलों को ग्रामीण नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजवाकर सड़क पर बिखरे खाद्यान्न के बोरे से सड़क को बैरेकेट कर करीब तीन बजे सड़क जाम कर दिया।

जिससे दोनों तरफ वाहनों का कतार लग गया। वहीं गुस्साये ग्रामीणों ने एनएच 24 को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। वही घटना की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य, कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह मय फोर्स के साथ पहुंचे तथा ग्रामीणों से वार्ता कर उचित कार्यवाई करने का आश्वासन दिया।
क्षेत्राधिकारी के आश्वासन के बाद करीब 3:30 बजे जाम समाप्त हुआ। वही घायल कंटेनर ट्रक चालक श्याम यादव (28) को पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवायी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कंटेनर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा सभी घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

