Monday, June 29, 2026
Homeघटना-दुर्घटनायूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा ज़मानिया रेलवे स्टेशन के कर्मचारी, ने महिला...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा ज़मानिया रेलवे स्टेशन के कर्मचारी, ने महिला के खाते से उड़ाए ₹73000रुपये।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा ज़मानिया रेलवे स्टेशन के कर्मचारी, ने महिला के खाते से उड़ाए ₹73000 रुपये।

जमानिया/ गाजीपुर जमानिया रेलवे स्टेशन स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बैंक के कर्मचारी द्वारा महिला के खाते से 73000 हजार रुपए नगद दूसरे महिला के खाते में भेजे जाने को लेकर पीड़िता ने दर्ज कराई थाने में तहरीर।प्राप्त जानकारी के अनुसार  किरण देवी निवासी बरुइंन द्वारा आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत की गयी प्राप्त प्रार्थना पत्र में खाता संख्या- 304402010967043 से बैंक कर्मियों द्वारा ₹73000 हजार नगद किसी अन्य महिला के खाते में भेज दिया गया । और वही बैंक कर्मियों द्वारा मेरे पास बुक का खाता नंबर दूसरे के खाते पर जारी कर दिया गया है।

इस प्रकरण की शिकायत पीड़िता किरण देवी द्वारा इस घटना के संबंध में मैंने ब्रांच मैनेजर को अवगत कराया बावजूद इसके ब्रांच मैनेजर द्वारा मेरी कोई सहायता नहीं की गई और मुझे प्रताड़ित किया गया इस बात से आहत होकर मैंने पुलिस प्रशासन जमानिया रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी लिखित तहरीर दी लेकिन पुलिस प्रशासन से भी मुझे किसी प्रकार की सहायता नहीं प्राप्त हो रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !