सुहवल दो दिन पूर्व घर से शौच करने गये 52 वर्षीय व्यक्ति का शव गंगा में मिला हत्या की आशंका।
सुहवल- थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी भीम सिंह यादव 52 वर्ष जो दो दिन पूर्व घर से शौच करने निकला था उसका शव गंगा नदी में बीते मंगलवार की देर शाम को उतराया मिलने से सनसनी फैल गयी।

इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई।जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो लोग रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे जिसके चलते चीखपुकार मच गयी जबकि इस घटना के बाद गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है।वहीं परिजनों के द्वारा जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो प्रशासन में हडकंम्प मच गया।
आननफानन में घटनास्थल पर पुलिस पहुंच मौजूद ग्रामीणों व परिजनों से इस बाबत जानकारी लेने में जुटने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज दिया।मृतक की पत्नी मेवाती देवी ने रोते हुए बताया कि उनके पति 13 मार्च की सुबह रोज की तरह सो कर उठे जिसके बाद वह जल्द शौच कर आने की बात कह घर से निकल पडे।पत्नी ने बताया कि काफी देर होने पर भी जब वह नहीं आए तो उन्हें खोजने में परिवार के सदस्य जुट गये।
मगर उनका कुछ पता नहीं चल सका,पत्नी मेवाती देवी ने बताया कि वह नदी किनारे किन परिस्थितियों में पहुंचे उसे नहीं मालूम है।वहीं ग्रामीण भी इस घटना को लेकर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने दो भाईयों में छोटे थे,उनके बडे भाई की काफी पहले ही निधन हो चुका है।लोगों ने बताया कि उनकी एकमात्र पुत्री पूजा है ।
जिसकी काफी पहले ही शादी हो चुकी है।लोगों ने बताया कि वह एक साधारण किसान थे जो घर पर ही रहकर खेती कर परिवार का जीविकोपार्जन चलाते थे। इस संम्बध में थानाध्यक्ष वागीश बिक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है।

