Monday, June 29, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबार एसोसिएशन जमानिया: मुंसिफ न्यायालय की स्थापना को लेकर उप जिलाधिकारी ...

बार एसोसिएशन जमानिया: मुंसिफ न्यायालय की स्थापना को लेकर उप जिलाधिकारी को सौप गया पत्रक।

बार एसोसिएशन जमानिया: मुंसिफ न्यायालय की स्थापना को लेकर उप जिलाधिकारी को सौप गया पत्रक।

जमानिया /गाजीपुर – स्थानीय तहसील जमानिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह की नेतृत्व में सोमवार को एसोसिएशन सचिव अशोक कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारियों द्वारा जमानिया मुंसिफ न्यायालय की स्थापना को लेकर आवश्यक बैठक आहूत की गयी।

फ़ोटो- जमानिया  में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना को लेकर तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा को पत्रक प्रदान करते जमानिया बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण।

जिसमें ग्राम न्यायालय के विरोध में पारित प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया व प्रस्ताव की घोर निंदा की गई वही पत्रक के माध्यम से अपनी मांगों के एवज में उप जिलाधिकारी भरत भार्गव को अवगत कराया कि तहसील जमानिया सबसे पुरानी तहसील होने के बावजूद आज तक तहसील जमानिया में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना नहीं की गयी। जिस कारण क्षेत्र के वादकारियो और अधिवक्ताओं को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वही यह भी बताया कि पूर्व में भी कई बार इस मांग को लेकर हमने उच्च अधिकारी को पत्रक सौंपा बावजूद इसके तहसील जमानिया में ग्राम न्यायालय की स्थापना करने में शासन न्यायपालिका द्वारा इसके नीव के स्वरूप भवन आदि बनकर तैयार हैं, फिर भी अभी तक न्यायालय के संचालन हेतु अधिकारी कर्मचारी आदि की व्यवस्था नहीं कराई गयीं।

व्यवस्था कराई जाए और यह भी मांग रखी गई की जमानिया तहसील को बांट कर जो नई तहसील बनाई गई है व गठन कराया गया है जिससे न्यायालय के बहुत सारे कार्यों में अड़चनें आ रही हैं । जिसके में सेवराई तहसील से संबंधित पत्रावली ग्राम न्यायालय जमानिया में तत्काल भिजवाई जाए और मुख्य रूप से मुंसिफ न्यायालय की स्थापना नहीं हो सकी उसे गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श करके मुंसिफ न्यायालय की स्थापना कराई जाए।

जिस दौरान उदयनारायण सिंह, अशोक कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, मु0 ईमरान, काज़ी शकील, मेराज खा , कमलकांत राय, फैसल होदा, घनश्याम कुमार, सुनील कुमार, दिग्विज आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !