गाज़ीपुर में नवनिर्मित नवनिर्मित ताडीघाट मऊ रेल लाइन का एनएईआर वाराणसी मंडल के सीनियर डीईएन क्वार्डिनेशन वरिष्ठ मंडल अभियंता ने किया निरीक्षण।
सुहवल / गाज़ीपुर- क्षेत्र स्थित ताडीघाट मऊ नवनिर्मित रेल लाइन का शुक्रवार को एनएईआर वाराणसी मंडल के सीनियर डीईएन क्वार्डिनेशन वरिष्ठ मंडल अभियंता द्वारा मोटो ट्राली के द्वारा सफल परीक्षण किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनएईआर वाराणसी मंडल के सीनियर डीईएन क्वार्डिनेशन( वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय) राकेश रंजन एवं आरबीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा द्वारा ताडीघाट मऊ नई रेल लाइन का शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के द्वारा डीजल इंजन ट्रायल परीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारी द्वय घाट स्टेशन स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने परियोजना के बाबत कांफ्रेंस हाल में मातहतों संग अब तक हुए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया इस दौरान उन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से पहले चरण की परियोजना के हरेक प्वाइंट के बारे में प्रजेंटेशन दिया गया। साथ ही सख्त निर्देश दिया कि शनिवार को होने वाले डीजल इंजन ट्रायल परीक्षण में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिये।
जिस दौरान सिटी स्टेशन सुखदेवपुर, झिंगुरपट्टी, चकफैज, होते हुए मोटो ट्राली से गंगा नदी पर बने रेल सह सडक पुल का बारिकी से निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने लगे वैयरिंग,ज्वांइटो,लगाई जा रही नई रेल लाइन आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही सीधे मोटी ट्राली से ही सोनवल के लिए जगह जगह निरीक्षण करते हुए पहुंचे। जहाँ उन्होंने इलेक्ट्रिफिकेशन,सिग्नल आदि के कामों का जायजा लेने के साथ ही सुरक्षा के बाबत भी जानकारी ली।

मालूम हो कि इस परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेन्द्र मोदी ने चौदह नवंम्बर 2016 को किया था ,जिसकी लागत 1766 करोड़ है।जिसमें अब तक करीब चौदह सौ करोड़ खर्च किए जा चुके है।इस परियोजना का मुख्य संरक्षा आयुक्त मार्च महीनें के अंतिम सप्ताह में निरीक्षण करेगें,उनके हरी झंडी मिलने के बाद यह नया रूट पर ट्रेन परिचालन के लिए तैयार हो जायेगा। इसके चालू होते ही यह नया रूट हावडा दिल्ली मेन लाइन व गोरखपुर – छपरा मेन लाइन से जुड जाएगा ।
उम्मीद है कि इस नये परियोजना का प्रधानमंत्री जल्द ही उद्घाटन करेगें।इस संम्बध में आरबीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा एवं
एनएईआर वाराणसी मंडल के सीनियर डीईएन क्वार्डिनेशन राकेश रंजन ने बताया कि शनिवार को डीजल इंजन ट्रायल सुनिश्चित है जो सिटी से लेकर सोनवल पर किया जायेगा।
इस अवसर पर पीडी जीवेश ठाकुर ,सुनिल सिंह, अजय राय ,मैनेजर पवन कुमार सिंह, असिस्टेंट मैनेजर रितेश कुमार,राकेश कुमार,डीडी उपाध्याय,

