गाज़ीपुर के सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में होली के पावन पर्व पर सत्यदेव कॉलेज परिवार के सदस्यों को एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं।
गाज़ीपुर- नगर क्षेत्र स्थित सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में सोमवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर सानंद सिंह जी ने सभी सत्यदेव कॉलेज परिवार के सदस्यों को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दिए I होली का त्यौहार हो या दिवाली का सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस एवं परिवार के सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप मिठाई का पैकेट प्रबंध तंत्र के द्वारा प्रदान किया जाता है I
जिस दौरान सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह जी के हृदय की विशालता का परिचायक है जो स्वयं अपने हाथों से चपरासी से प्राचार्य तक सबको गुलाल लगाकर उपहार प्रदान करते हैं I इस भव्य एवं पावन अवसर पर प्रोफेसर सानंद सिंह जी ने संबोधन में कहा की होली धर्मनिरपेक्षता की आत्मा है।
जैसे विभिन्न राज्यों के लोग भिन्न-भिन्न बोली , अलग-अलग भाषा, पहनावा इत्यादि का प्रयोग करते हैं लेकिन सब भारतीयता के एक धागे मे पिरोए हुए होते हैं ठीक उसी प्रकार होली में विभिन्न प्रकार के रंग और गुलाल होते हैं और सब मिलकर एक रंग प्रेम का बन जाता हैं जो प्रत्येक व्यक्ति को उत्साह और उल्लास से भर देता है I
हिंदी कविता के महान कवि रहीम दास जी ने भी लिखे हैं –
“रहिमन प्रीति सराहीए मिले होत रंग दून । जो जरदी हरदी तजे तजे सफेदी चून।।” अतः होली त्यौहार अपने आप में एक विशालता को समेटे हुए है जो भारतीय अखंडता में एकता का प्रतीक है I
इस समारोह में सत्यदेव डिग्री कॉलेज, सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सत्यदेव आईटीआई, सत्यदेव पॉलिटेक्निक कॉलेज, सत्यदेव पैरामेडिकल कॉलेज एवं सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित थे I
इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय जी, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक श्री अमित रघुवंशी जी, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ राम चंद्र दुबे जी ,सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉक्टर तेज प्रताप सिंह जी, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी जी, उप प्रधानाचार्य श्री आवेश कुमार ,शिक्षक गण में शिवांगी सिंह, प्रकाश सिंह, अक्षय उपाध्याय, अवनीश राय ,श्रेया राय, विष्णु दत्त, सलमा ,श्वेता पांडे, जानकी गुप्ता, ऋतंभरा, सिलविया, लोविकाली, अजय, शेषनाथ ,अमित कुमार सिंह तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण में विनय, वंदना ,अनीता, सुमित्रा ,राम जी, प्रेम, देवेंद्र नाथ राय ,अरविंद, श्रवण, कल्याण, मोनू, मंगला, काशी, विक्रम ,कवलेश्वर ,काशी यादव एवं समस्त कॉलेज परिवार के कर्मचारी गण उपस्थित थे I सब सदस्य गण भी आपस में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई एवं शांति, सुरक्षा और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीI

