होली पर्व के दिन ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वालों पर आरपीएफ करेंगी सख्त कारवाई।
ज़मानिया / गाजीपुर :- आगामी होली पर्व के दिन ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वाले अराजकतत्वों पकड़े जाने पर आरपीएफ कड़ी कारवाई करेगी।
इसी क्रम में रविवार को आरपीएफ निरीक्षक बाल गंगाधर ने जवानों संग भदौरा,करहिया,देवकली सहित अगल बगल में ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें जागरूक किया साथ ही ऐसा करने वालों के खिलाफ कारवाई की चेतावनी भी दी।
आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि अपने क्षेत्राधिकार में रेल लाइन के आसपास में स्थित गांवो तथा बस्तियों में जाकर स्टोन पेल्टिंग की घटना के बाबत ग्रामीणों एवं बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया l जिसमें ग्रामीणों को नशा खुरानी के बाबत जागरूक किया गया ।
तथा समझाया गया कि चलती ट्रेनों में पत्थर मारना एक गंभीर अपराध है l ट्रेन पर पत्थर मारने के कारण ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री की जान भी जा सकती है। तथा उक्त घटना में संलिप्त व्यक्ति के ऊपर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है l
ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि वे अपने आसपास के लोगों एवं बच्चों को भी इस बारे में समझाएं कि चलती ट्रेन में पत्थर ना मारे। इसके अलावा ग्रामीणों के बीच ट्रेनों में चेनपुलिंग ना करने, पटरी पर पत्थर,सिक्का या लोहे के धातु ना रखने के बारे में भी बताकर जागरूक किया गया।
फ़ोटो : भदौरा स्टेशन के पास युवाओं को समझाते आरपीएफ प्रभारी बाल गंगाधर।

