गाजीपुर में बीमा की धनराशि प्राप्त करनें के लिए महिला की हत्या के ‚ मामले में दो अभ्युक्त गिरफ्तार।
गाजीपुर– स्थानीय क्षेत्रन्तर्गत लार्ड कार्नवालिस मकबरे के पास घटित हत्या की घटना का स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस की द्वारा घटना मे संलिप्त दो अभ्युक्तों को मंगलवार को एक तमंचा और एक मोटर साइकिल संग को गिरफ्तार जेल भेंज दिया गया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार‚ थाना कोतवाली, अर्न्तगत दिनांक 05 फरवरी को लार्डकार्नवालिस पार्क के आगे एक महिला की हत्या करके उसकी लाश और स्कूटी को फेंक कर एक्सीडेण्ट का रुप दिया गया था, जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली, गाजीपुर पर मु0अ0सं0 62/2023 धारा 279/304ए/427 भादवि पंजीकृत कराया गया था । वहीं पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह द्वारा उक्त घटना का अनावरण करने हेतु थाना कोतवाली व सर्विलांस की सयुक्त टीम गठित की गयी थी ।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन मे मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह मय हमराह व स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय मय टीम व सर्विलांस से प्रभारी उ0नि0 श्री सुनील कुमार तिवारी मय हमराही द्वारा उक्त घटित हत्या की घटना मे वाछित अभियुक्तगण प्रिंस सिंह उर्फ लड्डू पुत्र रमेश सिंह निवासी सलारपुर थाना करण्डा और राकेश कुमार केसरी पुत्र सियाराम केसरी निवासी ग्राम सलारपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर हालपता तुलसीपुर,राणाप्रताप क्षत्रिय संघ संस्थान के सामने थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को महराजगंज रेलवे क्रासिंग तिराहा के पास से गिरफ्तार करते हुए कब्जे से 01 अदद तमंचा अवैध तमंचा.315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारसूत.315 बोर व 01 अदद मोटर साइकिल बरामद करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी ।
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि हमलोगों के गांव के ही रहने वाले आशुतोष दूबे जिसकी प्रेमिका थी, जिसको दिनांक 05 फरवरी को शाम को सम्राट ढाबा के आगे बुलाया तब वह अपनी स्कूटी से आयी और उनको अपनी काले रंग की स्कार्पियों पर बैठा लिया और तीनों लोगों ने मिल कर गला दबाकर हत्या कर दिये थे तथा लार्डकार्नवालिस पार्क के आगे महिला की हत्या करके उसकी लाश और स्कूटी को एक्सीडेण्ट का रुप देने के लिए फेंक दिया था।
यहां यह बात उल्लेखनीय है कि मृतिका का 30 लाख का बीमा था जिस कारण हत्या को दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया गया, ताकि बीमित धन राशि का लाभ उठाया जा सके। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विधिक कार्यवाही करतें हुए जेंल भेंज दिया गया ।

