Friday, June 26, 2026
Homeखेल-कूदसुहवल- रेवतीपुर गाँव निवासी अन्नया राय ने गोवहाटी में आयोजित 71 वीं...

सुहवल- रेवतीपुर गाँव निवासी अन्नया राय ने गोवहाटी में आयोजित 71 वीं सीनियर महिला बालीवाल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर किया  अपने प्रदेश का नाम रौशन।

सुहवल- रेवतीपुर गाँव निवासी अन्नया राय ने गोवहाटी में आयोजित 71 वीं सीनियर महिला बालीवाल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर किया  अपने प्रदेश का नाम रौशन।

सुहवल / गाज़ीपुर- अगर कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो हर मुकाम को हासिंल किया जा सकता है , सही साबित कर रेवतीपुर गाँव निवासी अन्नया राय ने गोवहाटी में आयोजित 71 वीं सीनियर महिला बालीवाल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपने प्रदेश का नाम किया है।रेवतीपुर गाँव निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला सीनियर बालीवाल टीम की मुख्य अटैकर भारतीय डाक विभाग के पश्चिम बंगाल में सहायक पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात अन्नया राय ने गोवहाटी में आयोजित 71 वीं सीनियर महिला बालीवाल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत अपने प्रतिभा का परचम लहराया है। इसकी जानकारी गाँव होते ही क्षेत्रीय खिलाडियों एवं परिजनों में हर्ष व्याप्त हो गया।

लोगों ने इस शानदार सफलता पर एक दूसरे को मिठाई खिला अपने खुशी का इजहार किया। मालूम हो गोवहाटी में आयोजित 71 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला वालीवाल के चैम्पियनशिप में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबलें में अन्नया ने पश्चिम बंगाल की तरफ से खेलते हुए अपने दम पर राजस्थान को 25-18,25-22 एवं 25-20 से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया।

आयोजित इस चैम्पियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों के दर्जनों खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। अपनी इस सफलता पर बातचीत में अन्नया ने बताया कि खेल के प्रति उसका रूझान शुरू से ही रहा है,विशेषकर वालीवाल तो वह छोटे उम्र से ही खेलना शुरू कर दिया।

उसने बताया कि वह डाक विभाग में सहायक पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात है,बावजूद वह नियमित अभ्यास के लिए समय निकाल लेती है।अपनी उस सफलता का श्रेय कोच के उचित मार्गनिर्देशन के साथ ही माता पिता सहित दोस्तों के आशिर्वाद के साथ ही नियमित अभ्यास एवं उसके दृढ इच्छाशक्ति को जाता है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !