कम्पोजिट विद्यालय परिसर में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन।
सुहवल। स्थानीय सुहवल गाँव के कम्पोजिट विद्यालय परिसर में आज बुधवार को एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया ,जिसमें राष्ट्रीय आविष्कार व राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित कक्षा 6 के छात्र हिमांशु और 8 की छात्रा किरण कुमारी के साथ इनकी शिक्षका नीरज सिंह तथा शिक्षक राजेश दुबे को भी बीईओ अशोक कुमार गौतम ने स्मृति चिन्ह व फूलमाला पहना भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर बोलते हुए बीईओ अशोक कुमार गौतम ने कहा कि बच्चे भारत का भविष्य हैं इनकी प्रतिभा, योग्यता एवं क्षमता को निखार कर अगर सही रास्ता दिया जाए तो आने वाले समय में ना केवल अपने क्षेत्र और जिले के लिए बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे ।
कहा कि बेसिक शिक्षा बच्चों में अपार संभावनाएं हैं इनकी संभावनाओं को हमारे शिक्षक एक साकार रूप देकर बेहतर करने में जुटे हुए हैं। ताकि देश को एक सबल नागरिक दे सकें। कहा कि शिक्षा अमूल्य धरोहर है,शिक्षा के बिना हर काम अधूरा है।बीईओ ने कहा कि यह एक ऐसा मन्दिर है ,जहाँ हर कौम के छात्रों को एक साथ एक समान शिक्षा दी जाती है।
मालूम हो कि कम्पोजिट विद्यालय सुहवल की कक्षा 6 के छात्र हिमांशु और 8 की छात्रा किरण कुमारी ने जनपद स्तर पर आयोजित हुई राष्ट्रीय आविष्कार योजना कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी में न्यूटन के गति सिद्धांत पर आधारित राकेट का सफल प्रदर्शन किया था। जिसका उनका चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया।
इस स्वागत समारोह कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से प्रेम कुमार उपाध्याय, भगवती प्रसाद तिवारी, सत्यप्रकाश, गौतम यादव,कबीन्द्र कुमार , सतीश उपाध्याय, नवनीत सिंह , शैलेन्द्र राय,श्वेता जायसवाल, महेन्द्र यादव,जानकी गुप्ता, सीमा पाण्डेय आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अन्जनी कुमार व संचालन राजेश कुमार दुबे ने किया।

