Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरदिलदारनगर गुरू नानक जयंती प्रकाशोत्सव पर सिख समाज द्वारा नगर में निकाली...

दिलदारनगर गुरू नानक जयंती प्रकाशोत्सव पर सिख समाज द्वारा नगर में निकाली गयी प्रभात फेरी का किया गया आयोंजन।

गुरू नानक जयंती प्रकाशोत्सव पर सिख समाज द्वारा नगर में निकाली गयी प्रभात फेरी का किया गया आयोंजन।

दिलदारनगर ⁄ गाजीपुर नगर पंचायत दिलदारनगर में मंगलवार को गुरू नानक जयंती प्रकाशोत्सव को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।  जिस दौरान सिख समाज द्वारा नगर में बड़ी महिला-पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सिख समुदाय द्वारा दिखाए जा रहे तलवारबाजी और अन्य करतब को देखने के लिए क्षेत्रीय लोगो की भारी भीड़ लगी रही।सिख समाज द्वारा नगर में गुरू नानक जयंती के उपलक्ष में प्रभात फेरी निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए कुमार टाकीज, यूनियन बैंक, रेलवे क्रोसिंग, मुख्य बाजार होते हुए बड़ी नहर पुलिया होते हुए पुनः गुरुद्वारा पर आकर समाप्त हुई।

बड़ी संख्या में सिख समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे। गुरुद्वारा कमेटी के परलोक सिंह ने बताया कि 8 नवंबर को 553 वीं गुरु नानक जयंती प्रकाशोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाई गई। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा संकीर्तन व भोजन की व्यवस्था कराई जाएगी। सिख समाज के महिला-पुरुष अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाये।

गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दिलदारनगर से प्रभात फेरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तरफ से करवाई गई। गुरुद्वारा के पाठियों ने गुरुवाणी का पाठ किया गया व शब्द कीर्तन किए गए। गुरुद्वारा कमेटी के परलोक सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा की तरफ से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया हैं।

सिख समुदाय के लोगों ने प्रभात फेरी में गुरुद्वारा साहिब के अंदर ही गुरुवाणी का पाठ किया जाता है व शब्द कीर्तन किया गया प्रभात फेरी के दौरान सिख समुदाय के द्वारा किए जाने तक संकीर्तन और करतब पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बने रहे। नगर में प्रभात फेरी के दौरान अगल बगल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, मनजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, परमजातत सिंह, डॉ दलजीत सिंह, जसवीर सिंह, जसवीत सिंह, हरमीत सिंह, लक्खी सिंह, धरवीर सिंह, दिनेश अकेला, पवन गुप्ता आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !