Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर11वे वार्षिकोत्सव 'समर्पण' पर छात्र छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा कर क्रमिक प्रस्तुति...

11वे वार्षिकोत्सव ‘समर्पण’ पर छात्र छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा कर क्रमिक प्रस्तुति के माध्यम से बताया कैसे मानव अपने स्वार्थ में फंसकर पर्यावरण को कैसे कर रहा है प्रदूषित 

11वे वार्षिकोत्सव ‘समर्पण’ पर छात्र छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा कर क्रमिक प्रस्तुति के माध्यम से बताया कैसे मानव अपने स्वार्थ में फंसकर पर्यावरण को कैसे कर रहा है प्रदूषित 

नंदगंज / गाजीपुर- बाजार स्थित सनफ्लावर पब्लिक स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव ‘समर्पण’ रविवार की शाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा की थीम पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबको भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने क्रमिक प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि कैसे मानव अपने स्वार्थ में फंसकर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य ,कवि दरबार, मूक अभिव्यक्ति नाटक एवं योगनृत्य विशेष आकर्षण के केंद्र रहे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा बिहार के पूर्व कुलपति हरकेश सिंह ने अपने सम्बोधन में बच्चों के कार्यक्रम की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब हम समाज को एक नई ऊर्जा और दिशा दें ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गजाधर प्रसाद शर्मा ‘गंगेश’ एवं संजय कुमार ‘गाजीपुर समाचार’ के मुख्य सम्पादक ने बच्चों के प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अपना आशीर्वाद दिया । विद्यालय के प्रधानाचार्य अयान घोष ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। विद्यालय के शैक्षणिक निर्देशिका रितिमा यादव ने विद्यालय द्वारा बच्चों के विकास के लिए किये जा रहें प्रयास को अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रबंधक गोरखनाथ यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ,अभिभावकों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !