Monday, June 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनासुहवल घर घुसकर मार–पीट करने को लेकर आधा दर्जन अज्ञात लोंगों के...

सुहवल घर घुसकर मार–पीट करने को लेकर आधा दर्जन अज्ञात लोंगों के खिलाफ हत्या , छिनैती,छेडखानी,बलवा आदि संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत।

सुहवल घर घुसकर मार–पीट करने को लेकर आधा दर्जन अज्ञात लोंगों के खिलाफ हत्या , छिनैती,छेडखानी,बलवा आदि संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत।

सुहवल ⁄ गाजीपुर –  थाना अन्तर्गत अधियारां गाँव में बीते रविवार की देर रात्रि को प्रधान व उनके समर्थकों ने भाजपा सुहवल मंडल के शक्ति केन्द्र के संयोजक के घर घुसकर पुरानी चुनावी रंजीश को लेकर लाठी डंडा ,लोहे का राड ,ईंट पत्थर आदि लेकर हमला कर दिया।

फ़ोटो- सुहवल घर घुसकर मार–पीट करने में घायल का ईलाज करतें चिकित्सक। 

हुए इस हमले में कुल छह लोग जिसमें भाजपा शक्ति केन्द्र के संयोजक,जयप्रकाश कुश्वाहा,उनकी पत्नी भाजपा मंडल मंत्री सरिता कुश्वाहा,भाई ओमप्रकाश सिंह,बहन सुमन ,मां भगवती देवी और पिता राजेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हडकंम्प मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को‌ जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जिसमें ओमप्रकाश सिंह कुश्वाहा की गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।घायल जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान मदन यादव सहित एक दर्जन से अधिक नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, छिनैती,छेडखानी,बलवा आदि संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर बवालियों की तलाश में जुट गई है।पिडित घायल जयप्रकाश सिंह कुश्वाहा ने बताया कि हुए इस बवाल के बाद पिडित परिजनों व गाँव में बवालियों के आतंक से सभी सहमें है,बताया कि प्रधान समर्थकों ने इस दौरान जमकर बवाल काटा।बताया कि उसके भाई को बवालियों ने अधमरा कर छोड फरार हो गये।उन्होनें बताया कि बवालियों ने जमकर लाठी डंडा,ईंट पत्थर चलाए,घर में घुसकर तोडफोड,महिलाओं से बदसलुकी,लूटपाट,मारपीट आदि करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।

घायल भाजपा समर्थक ने बताया कि वह ग्राम प्रधान के कार्यकाल के दौरान कराए गये कार्यों की जांच उनके शिकायत पर हो रही थी,जिससे कि प्रधान मदन यादव नाखुश थे,बताया कि उन्हें जान के डर के कारण पिछले दिनों शासन से गनर भी मिला था।गनर के हटते ही विपक्षियों ने ग्राम प्रधान मदन यादव के साथ मिलकर उनके परिवार पर हमला कर दिया।

इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि घायल के तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत एक दर्जन से अधिक व कई अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास,बलवा,छेडखानी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !