Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर आदमी पार्टी गाजीपुर के कार्यकर्ताओ द्वारा...

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर आदमी पार्टी गाजीपुर के कार्यकर्ताओ द्वारा की गयी बैठक

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर आदमी पार्टी गाजीपुर के कार्यकर्ताओ द्वारा की गयी बैठक।

गाज़ीपुर-आम आदमी पार्टी गाजीपुर के कार्यकर्ताओ ने जिला कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध मे बैठक की । कार्यकर्ताओ ने सर्वप्रथम जिला प्रभारी श्रीमती रामेश्वरी जी व पूर्वांचल प्रान्त अध्यक्ष श्री राजेश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस दौरान जिला प्रभारी श्रीमती रामेश्वरी सोनकर व पूर्वांचल प्रान्त अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने कहा कि यूपी मे बदलाव का वक्त आ गया है यूपी आम आदमी पार्टी के नेतृत्व मे उत्तम प्रदेश बनकर रहेगा । जिला अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद बिन्द व किसान प्रकोष्ठ प्रदेशसह सचिव नागेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार हर मामले पर विफल है।

वरिष्ठ आप नेता जावेद अहमद व जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार जनता के लिए है और जनता से है । जिला महासचिव विवेक राय व किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामसूरत यादव ने कहा कि सरकार बेरोजगारी, भ्रष्टाचार , महँगाई व निजीकरण को बढ़ावा दे रही है ।

जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र मौर्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी क्रान्तिकारी पार्टी है जो आन्दोलन से उभरी है जो सबको समानता का हक दिलाने के लिए आयी है ।

इस दौरान जिला प्रभारी श्रीमती रामेश्वरी सोनकर, जिला उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र मौर्य , जावेद अहमद , जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा , किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव , जखनिया विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा , सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष राजू यादव , सैदपुर विधानसभा प्रभारी भरत यादव , सलमान सईद , एहसान अहमद , साजिद अली शाह अल्पसंख्यकप्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, पूर्वांचल प्रान्त अध्यक्ष राजेश यादव, राजेन्द्र एडवोकेट, हनुमान बिन्द सोसल मीडिया इनचार्ज निष्ठा राय जी आदि उपस्थित थे ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !