Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक द्वारा निर्माणाधीन ताडीघाट मऊ...

रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक द्वारा निर्माणाधीन ताडीघाट मऊ रेल परियोजना का किया गया निरीक्षण।

रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक द्वारा निर्माणाधीन ताडीघाट मऊ रेल परियोजना का किया गया निरीक्षण।

सुहवल / गाज़ीपुर-  क्षेत्र स्थित रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा गुरूवार की शाम मेदिनीपुर स्थित निर्माणाधीन ताडीघाट मऊ रेल परियोजना के निरीक्षण व समीक्षा बैठक के सिलसिले में धमक पड़े।इस दौरान उन्होंने छह जगहों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया,उन्होंने धीमें कार्य पर मातहतों को कार्यवाई की चेतावनी दिया कि दिसंम्बर तक हर हाल में न ई रेल लाइन को सिटी में जुड जाए इसका ध्यान देना होगा,उन्होंने बताया कि परियोजना के सीआरएस के लिए सभी जरूरी पत्रावलियां जमा हो चुकी है।

उम्मीद है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो मार्च के अंतिम सप्ताह में पीएम नरेन्द्र मोदी इस परियोजना का उद्घाटन करेगें। रेलवे विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पूरे परियोजना का 90 फीसदी से अधिक कार्य हो चुका है,इसे तय समय में पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था दो शिफ्टो में निर्माण कार्यों में जुटी है।

सोनवल व घाट स्थित बन रहे नये रेलवे स्टेशन का 95 फीसदी कार्य हो चुका है। रेल एप्रोच वायडक का 90 फीसदी, पैनल रूम का 20 फीसदी, 90 फीसदी, रेल सह रोड पुल का करीब 95 फीसदी इलेक्ट्रिफिकेशन का स्टेशनों पर पूरा हो चुका है,जबकि अन्य जगहों पर कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा सबसे पहले घाट स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे जहाँ उन्होंने कांफ्रेंस हाल में निर्माण कार्यों की समीक्षा की,उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया।

कि चूकीं मार्च में परियोजना का पीएम के हाथों उद्घाटन होना है ,निर्माण कार्य में किसी स्तर पर कोताही न बरती जाए,यह न ई रेल लाईन पी एम ओ कार्यालय के सबसे महत्वपूर्ण परियोजना में से एक है। जिसकी मानिटरिंग प्रतिदिन प्रधानमंत्री कार्यालय करता है।इसके बाद वह सीधे रेल सह कम रोड ब्रिज पहुंच पुल का निरीक्षण किया,इसके उपरांत उनका काफिला सोनवल,सुखदेवपुर,चकफैज ,सिटी आदि जगहों पर पहुंच जायजा ले आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने कार्यदायी स्थानों को हिदायत दिया कि जनवरी में सम्भावित कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी के दौरे से पहले किसी स्तर पर कमी न रहे व निर्माण कार्य पूरा हो जाए ,इसमें लापरवाही पाए जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाई तय है।1962 में गाजीपुर से लोक सभा सदस्य चुने गये विश्वनाथ सिंह गहमरी के आग्रह पर संसद में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल की विकाश के लिए पटेल आयोग का गठन किया था।

जिसमें आयोग के द्वारा जिले व पूर्वांचल के विकास के लिए तमाम सिफारिशों के साथ ताडीघाट को म ऊ रेल लाइन सड जोडने की कवायद में गंगा पर रेल कम रोड ब्रिज की संतुस्ती की थी। करीब 60 साल के बाद 14 नवम्बर 2016 को प्रधानमंत्री ने इसपरियोजना की आधारशिला रखी थी ,जिसकी लागत करीब 1766 करोड़ है।
इस परियोजना के तहत तीन जगहों पर रेल लाइन चार जगहों पर सडक के उपर से होकर गुजरेगी।

वहीं नये रेल रूट पर सोनवल से सिटी तक छह बडी व तीन छोटी पुलियां है।जिससे होकर न ई रेल लाइन गुजरेगी।इस अवसर पर आर वी एन एल के पीडी जीवेश ठाकुर,एस पी सिंग्ला कंस्ट्रक्शन के पीएम अमनदीप गोयल,जीपीटी के वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार, रितेश,अजय राय,सुनिल सिंह, राकेश कुमार,आर के सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !