जमानियां व दरौली रेलवे स्टेशन मध्य सुबह क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक दौड़ी पंजाब मेल सूचना मिलते ही रेलवे महकमें में मचा हडकंम्प।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के तहत आने वाले स्थानीय जमानियां व दरौली रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 707/19 ए के पास आज सुबह करीब 6 बजकर 36 मिनट पर बजे टूटे हुए रेलवे ट्रैक से अप पंजाब तेज गति से गुजर गयी। संयोग अच्छा था कि कोई बडा हादसा नही हुआ।
सूचना मिलते ही महकमें में हडकंम्प मच गया, मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी, करीब एक घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन पुन: शुरू होने पर महकमें व यात्रियों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण व प्रत्यक्षदर्शी विजय यादव के मुताबिक क्षेत्र के हरबल्लमपुर व ग्राम गड़ही के बीच पोल संख्या 707/19 ए के पास अप रेलवे ट्रैक चटकी थी। बताया कि वह सुबह रेलवे लाइन के किनारे से होकर खेत की ओर जा रहा था। इसी बीच अप अमृतसर पंजाब मेल आ रही थी।
यह देख उसने बिना देर किए उसके पास मौजूद लाल रंग के गमछे को लहरा ट्रेन को रोकने का ईशारा किया। मगर चालक मय ट्रेन धड़धड़ाते हुए टूटे हुए ट्रैक को पार कर गई , प्रत्यक्षदर्शी विजय यादव ने बताया कि संयोग अच्छा था कि कोई हादसा नहीं हुआ। इसके बाद उसने डायल 112 पर फोन करके सूचित किया। जिसके तुरंत बाद डायल 112 रेलवे स्टेशन को सूचित कर मौके पर रेल कर्मियों के साथ उक्त स्थान पर पहुँचे।
इसी दौरान उसी टूटे ट्रैक पर आ रही हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस को रेल कर्मियों ने सांकेतिक लाल रंग दिखाकर रुकवाया। कर्मचारियों ने ट्रैक टूटने की सूचना अधिकारियों को दिया तो आनन फानन में कर्मचारी मौके पर पहुँच कर ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दिया।मरम्मत होने के करीब एक घंटे बाद साढे आठ बजे आवागमन शुरू हो सका।
इस दौरान सीमांचल एक्सप्रेस, बक्सर-वाराणसी पैसेंजर, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस व कामख्या आनन्द बिहार एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग अलग स्टेशनों पर करीब एक घण्टे तक रुकी रही। जमानियां स्टेशन मास्टर अमरकांत कुमार ने बताया कि ट्रैक टूटने की सूचना पर ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया,मरम्मत होने के एक घंटे बाद साठे आठ बजे ट्रेनों का सुरक्षित आवागमन शुरू हो गया।

