सेवराई मादक पदार्थ की दुकानों का आबकारी विभाग के किया निरीक्षण।
सेवराई / गाज़ीपुर – दीपावली के पर्व को लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा पदार्थो की जांच कर रहे है तो वही आबकारी विभाग भी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा तहसील क्षेत्र के गहमर, भदौरा आदि देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर विभागीय निरीक्षण किया गया। आबकारी निरीक्षक सुरजीत मौर्य और सीमा मौर्य ने शराब की दुकानों कर निरीक्षण कर दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए ।
जहां जो कमियां मिली उसे तत्काल दुरुस्त करने का फरमान सुनाया । चेताया कि कहीं भी किसी तरह की लापरवाही व मनमानी मिला तो कार्रवाई होना तय है। इस दौरान अबाकारी निरीक्षक सीमा मौर्य ने दुकान संचालकों को चेताया कि शराब की दुकानों पर मदिरा निर्धारित मूल्य पर ही बेचा जाए। शराब में मिलावट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सेल्समैनों को सख्त हिदायत दिया गया कि वह शराब में पानी व अन्य कैमिकल्स मिलाकर कदापि न बेचें। जितना मूल्य निर्धारित है उसे दाम पर मदिरा की बिक्री की जाए। अगर जो भी हीलाहवाली करते हुए पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।

