Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़मानिया नगर क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित निजी नर्सिंग होम,पैथोलाजी संचालकों...

ज़मानिया नगर क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित निजी नर्सिंग होम,पैथोलाजी संचालकों के ऊपर चला प्रशासन का डंडा।

ज़मानिया नगर क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित निजी नर्सिंग होम,पैथोलाजी संचालकों के ऊपर चला प्रशासन का डंडा।

ज़ामनिया / गाजीपुर- स्थानीय नगर क्षेत्र अन्तर्गत अवैध और मानक के विपरीत संचालित निजी नर्सिंग होम,पैथोलाजी संचालकों के खिलाफ अभियान के तहत उपजिलाधिकारी द्वारा बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया गया।

फ़ोटो- ज़मानिया नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम,पैथोलाजी के खिलाफ जाँच करते उपजिलाधिकारी भारत भार्गव और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ज़मानिया डॉ० रवि रंजन।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम,पैथोलाजी के खिलाफ ज़िलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी भारत भार्गव और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ज़मानिया डॉ० रवि रंजन और भारी पुलिस बल के साथ बिना पंजिकरण व मानकों के विपरीत संचालित निजी नर्सिंग होम, पैथोलाजी के खिलाफ संयुक्त रूप से निरीक्षण बअभियान चलाया। जिसके चलते संचालकों में अफरातफरी मच गयी।

उप ज़िलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने जमानियां के पांडेयमोड के समीप संचालित टी आर जी नामक एक निजी अस्पताल को सील कर उसके संचालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश चिकित्सा अधीक्षक को दिया।

नगर क्षेत्र में संचालित आधा दर्जन अस्पतालों,पैथोलाजी सेंटरो के संचालकों को नोटिस जारी कर चौबीस घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है।जबाब न देने पर इन अस्पतालों के सील व मुकदमे की चेतावनी दी है। जबकि कई नर्सिंग होम संचालकों को छापेमारी की भनक लगते ही अस्पताल का परदा गिरा कुछ ही घंटों में फरार हो गये।

बिना पंजिकरण के अवैध तरीके से संचालित ये अस्पताल मरीजों व उनके परिजनों से इलाज के नाम पर खूब धन उगाही कर उनका आर्थिक तरीके से शोषण करते है। एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीम सबसे पहले पांडेय मोड के समीप टी आर जी अस्पताल पहुंची,जहाँ संचालक को पंजिकरण व अन्य जरूरी कागजात दिखाने को कहा न दिखाने एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती आधा दर्जन मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर अस्पताल को सीलकर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया ।

अस्पताल सील होने व छापेमारी की भनक क्षेत्र के तेजी से फैल गई,जिसके बाद आननफानन में कई संचालक कार्यवाई के जद में आने बचने के लिए अस्पताल व पैथोलाजी को बंद कर फरार होने में ही भलाई समझे।

उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि क्षेत्र में बिना पंजिकरण के अस्पताल व पैथोलाजी संचालन की खबर मिलने पर कार्यवाई की गई है,कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !