ग्राम सभाओ में कोविड- 19 टीकाकरण अभियान के अंर्तगत लोगों को लगाया जा रहा हैं, कोविड-19 वैक्सीन
जमानिया / गाजीपुर- उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थानीय लोगो को कोविड- 19 टीकाकरण अभियान के अंर्तगत लोगों को लगाया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार लोगों के टीकाकरण के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में कुल 161 टीम बनाई गई हैं और प्रत्येक टीम को 100 लोगों का टीका करने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में 25 केन्द्र 18 प्लस के लोगों के लिए बनाए गए हैं,
जिसमें 18 केन्द्रों पर 100 टीकाकरण का लक्ष्य था तो वहीं वर्कप्लेस पर 50-50 टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। वही बुद्धवार ग्राम सभा खडईचा मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गठित टीम द्वारा करीब 60 लोगो को co-वैक्सीन का डोज लगाया गया
इस मौके पर तहसील जमानिया लेखपाल नितेश कुमार ,मंजू राय ए0एन0एम0 मुन्नी देवी अनिता देवी आशा, मंशा देवी आशा मौजूद थी।

फोटो- ग्राम सभा खडईचा मे कार्य करती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गठित टीम 