Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्रधाम संघ की बैठक में हुआ ब्लॉक संघ का गठन

प्रधाम संघ की बैठक में हुआ ब्लॉक संघ का गठन

रामानंद यादव अध्यक्ष, और विनोद यादव बने मीडिया प्रभारी

जमानियां/ गाजीपुर-  स्थानीय ब्लॉक सभागार में मंगलवार को प्रधान संघ के बैठक कर जिसमें ब्लॉक संघ का गठन किया गया।

मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर व मिठाई ख़िलाकर स्वागत कर पद की जिम्मेदारी दी गयी।जिसमें सर्वसम्मत से रामानंद सिंह यादव उर्फ बबलू को ब्लॉक अध्यक्ष,विगन कुशवाहा उपाध्यक्ष व मिर्जा शमशाद वेग को महामंत्री,बब्लू सिंह को कोषाध्यक्ष व विनोद यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

जिला प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव ने कहा को सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी अपने अपने दायित्वों का निर्वाहन ईमानदारी पूर्वक करे और संगठन को मनबूत बनाये।

बैठक की अध्यक्षता प्रधान सुदर्शन कुशवाहा व संचालन सुरेंद्र यादव ने किया।बैठक में लल्लन पासवान,राकेश राय, सोनू यादव,राकेश,वेंकटेश तिवारी,सतीश चंद्र आदि लोग रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !