परिवारिक कलह परेशान माँ ने अपने तीन बच्चों को दिया ज़हर एक कि मौत दो बच्चों की हालत गंभीर।
ज़मानिया / गाजीपुर- सुहवल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ढढनी भानमल राय में सोमवार को अपने मायके एक कलयुगी मां ने अपने पति और देवर से हुए परिवारिक कलह के से खिन्न होकर अपने तीन मासूमों बच्चों बब्बी उर्फ हिमांशु 11 वर्ष,प्रियांशु उर्फ पीयूष 8 वर्ष और सुप्रिया उर्फ दिव्यांशु 7 वर्ष को जहर दे दिया।

जिसमें जिला अस्पताल में इलाज के दौरान प्रियांशु उर्फ पीयूष 8 वर्ष की मौत हो गई ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। वहीं चिकित्सकों ने बब्बी उर्फ हिमांशु 11 वर्ष और सुप्रिया उर्फ दिव्यांशु 7 वर्ष की हालत नाजुक देख दोनों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
इस घटना की जानकारी गाँव सहित पुलिस प्रशासन को होते ही हडकंम्प मच गया, पहुंची पुलिस ने आरोपी मां सुनिता यादव पत्नी बालेश्वर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था,इस हृदयविदारक घटना को लेकर गाँव में जहाँ सन्नाटा पसरा था।

लोग इस कलयुगी मां को कोसते नजर आए कि पति और देवर से हुए परिवारिक कलह में इन मासूमों की क्या गलती थी। अपने ससुराल रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईतबांध से रक्षाबंधन में भाईयो की कलाई पर राखी बांधने आई आरोपी महिला सुनिता देवी की मां ने बताया कि यहाँ उसे किसी बात का कष्ट नहीं था।
ससुराल वालों से आज मोबाइल पर नोक झोंक के बाद उसने अपने तीनों पुत्रों को चाय में जहर दे दिया बताया कि यह तो संयोग था कि सबसे छोटा पुत्र शेरू 4 वर्ष बगल के किसी के घर में खेलने गया था। नही तो वह भी अपने इस कलयुगी मां का कोप भाजन बन जाता।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि घटना में एक मासूम की मौत हो गई है,दो का वाराणसी में इलाज जारी है,बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

