Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरवेद इंटरनेशनल स्कूल की सलोनी वर्मा ने सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त...

वेद इंटरनेशनल स्कूल की सलोनी वर्मा ने सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया

वेद इंटरनेशनल स्कूल की सलोनी वर्मा ने सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया।

सैदपुर ⁄ गाजीपुर– सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में वेद इंटरनेशनल स्कूल सर्वाधिक प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिजन का नाम रोशन कर छात्रो ने जाे गौरव प्राप्त किया हैं। जिनके लिए विद्यालय निदेशक द्वारा विद्यालय में सम्मनित किया गया।सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। मैथ ग्रुप की सलोनी वर्मा ने सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। शुभ सिंह ने 92.6, बायो ग्रुप में महविश नवाज ने 91.8, मैथ ग्रुप के श्रेया सिंह ने 87, कॉमर्स ग्रुप की तान्या जायसवाल ने 86.6, बायो ग्रुप के कुणाल गुप्ता ने 86.4, दीक्षा ने 85.4 एवं मैथ ग्रुप के नीतीश यादव ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

सभी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय पर खुशियां मनाई। निदेशक पंकज श्रीवास्तव ने सभी को मिठाई खिलाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !