Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरएस०एस० देव पब्लिक स्कूल सें लेकर बघरी नहर पुलिया तक 12 वर्षो...

एस०एस० देव पब्लिक स्कूल सें लेकर बघरी नहर पुलिया तक 12 वर्षो से खराब हैं सम्पर्क मार्ग

स्थानीय नगर स्थित ग्राम सभा मौजा हेतिमपुर नेशनल हाईवे के ठीक सामने एस०एस० देव पब्लिक स्कूल से लेकर बघरी नहर पुलिया तक  लगभ्ग 800 मीटर लम्बा सम्पर्क मार्ग 12 वर्षो सें अपनी बदहाली बहा रहा हैं आँशू।

जमानियाँ गाजीपुर– स्थानीय नगर स्थित नेशनल हाईवे के ठीक सामने एस०एस० देव पब्लिक स्कूल से लेकर बघरी नहर पुलिया तक  लगभग 800 मीटर लम्बा सम्पर्क मार्ग करीब 12 वर्षो से बदहाल और जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ हैं ।

फ़ोटो- ज़मानिया नगर स्थित नेशनल हाईवे के ठीक सामने एस०एस० देव पब्लिक स्कूल से लेकर बघरी नहर पुलिया तक  लगभग 800 मीटर लम्बा सम्पर्क मार्ग की जर्जर हालत।

इस सम्पर्क मार्ग से लोगों को आने जाने में नाकों चना चबाना पड़ता हैं और खास बात यह हैं कि वर्षा हो जाने के कारण दरौली‚ लठीया‚ मुहम्मदपुर  हरबल्लमपुर‚ बघरी‚ आदि दूर‘दराज क्षेत्रों से अपनें बच्चों को नगर स्थित प्राथकिम विद्यालय हेतिमपुर‚ एस०एस० देव पब्लिक स्कूल‚ सेन्टमेरीज कान्वेंट स्कूल क्षेंत्र के कई विद्‍यालयों में इसी जर्जर और बदहाल मार्ग सें पढ़ने जाना पड़ता हैंं।इस मार्ग से नगरीय और ग्रामीणों लोगों को आवागमन करने में काफी मसक्कत करना पड़ता हैं। इस जर्जर और बदहाल मार्ग सें अपने बच्चों को मोटरसाईकिल से विद्यालय ले जाने समय गिरकर घायल हो चुके है। वहीं राजेश कुमार‚ प्रिन्स कुमार‚ करन बिन्द‚ चन्द्रदेव चौधरी‚ रामप्रकाश‚लोरिक बिन्द‚ प्रमोद ‚ रामू ‚ ब्यासमुनी‚ जीतू पासवान‚ मुन्शी बिन्द‚ अलख राम‚ आदि लोगों ने बताया कि इस मार्ग से आने जाने के चक्कर में कई मोटरसाईकिल सवार गिरकर घायल हो चुकें हैं।

इस मार्ग के जर्जर और बदहाली शिकायत हमारे द्वारा कई बार ग्राम प्रधान से किया गया लेकिन 12 वर्ष वित चुकें हैं इस मार्ग की जर्जर और बदहाली की व्यथा सुनने वाला कोई नहीं हैं। 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !