Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियॉ हिन्दु स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गोष्ठी में गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने...

जमानियॉ हिन्दु स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गोष्ठी में गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने गुरुओं से सीखे संस्कारित होने के गुण।

जमानियॉ हिन्दु स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गोष्ठी में गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने गुरुओं से सीखे संस्कारित होने के गुण।

जमानियां ⁄ गाजीपुर– जमानियॉ रेलवे स्टेशन स्थित हिन्दु स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा‚ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बुद्धवार को आई क्यू ए सी प्रभाग द्वारा गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फ़ोटो- जमानियॉ हिन्दु स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम के दाैरान संबोधित करती शक्षिका। 

कार्यक्रम के संदर्भ में विषय प्रवर्तन करते हुए राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो.मदन गोपाल सिंहा ने कहॉं  कि महर्षि वेद व्यास के जन्म दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। गुरु आपको केवल ज्ञान से नहीं भर देते हैं,बल्कि आपके भीतर प्राण शक्ति को जगाते हैं। जिन गुरु ने मुझे इस संसार-सागर से पार उतारा, वे मेरे अन्तःकरण में विराजमान है, बुद्धिमानों को गुरू-भक्ति करनी चाहिए और उसके द्वारा कृतकार्य होना चाहिए।और गुरु से बढ़ कर तीनों लोकों में कोई दूसरा नहीं है। साथ ही गुरु और शिष्य के सम्बन्धों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह ने कहा कि शिक्षार्थियों के सम्यक ज्ञान रंजन एवं बेहतर उन्नयन हेतु हम सभी प्राध्यापक तत्पर हैं।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को प्रो.शरद कुमार प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री‚ डॉ०संजय कुमार सिंह‚ डॉ० मातेश्वरी प्रसाद सिंह‚ राम लखन यादव‚ डॉ० जितेन्द्र कुमार सिंह‚ अभिषेक तिवारी‚ डॉ०अमित कुमार‚ डॉ० सुनील कुमार चौधरी‚ बिपिन कुमार‚ सृष्टि तिवारी‚ रंजना सिंह ‚ज्ञान प्रकाश जायसवाल‚ आदि ने संबोधित किया।

छात्रा कु.रीता गिरी ने मोहे लागी लगन लगन गुरु चरनन की..भजन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां और वाहवाही बटोरी।कार्यक्रम का सफल संचालन संस्कृत विभाग की अध्यक्ष डॉ विमला देवी ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !