Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियाँ नगर के  बुद्धिपुर वार्ड नंबर 21 में नालीयों की सफाई ना...

जमानियाँ नगर के  बुद्धिपुर वार्ड नंबर 21 में नालीयों की सफाई ना होने के कारण लोगों को हो रही हैंं परेशानी

जमानियाँ नगर के बुद्धिपुर वार्ड नंबर 21 में नालीयों की सफाई ना होने के कारण लोगों को हो रही हैंं परेशानी।

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय नगर स्थित मोहल्ला बुद्धिपुर के वार्ड नंबर 21 में नालीयों की सफाई ना होने के कारण नगर पालिका कमीर्यो के खिलाफ रोष व्याप्त है।

फ़ोटो- बुद्धिपुर के वार्ड नंबर 21 में नाली की हालत

वही नगर स्थित मोहल्ला बुद्धिपुर के वार्ड नंबर 21 के सतनारायण गुप्ता उर्फ सेठी गुप्ता‚ साहिल माली‚ नसीम इद्रसी‚ खुर्शीद इद्रसी‚ आदि लोंगों ने बताय कि हम लोगों के द्वारा वार्ड के सभासद और नगर पालिका के अधिकारीयों से इस समस्या की शिकायत कई बार कर चुके है।

लेकिन सफाई कर्मियों की की लापरवाही के चलते नगर में कई स्थानो पर साफ–सफाई नहीं हो रहीं हैं। सफाई कर्मी को बोलने पर उनके द्वारा यह कह दिया जाता हैं कि  हैं जाओं  चेयरमैन से बोल दो जो कहना है का दो हम नहीं करेंगे। वर्तमान सरकार के आने के बाद उत्तर प्रदेश में ही केवल रामराज्य नही है बल्की सफाई कर्मियों की चॉदी कट रही हैं।सफाई कर्मियों की इस कार्यशैली काे देखकर सरकार द्वारा चलाए जा रहें स्वच्छ भारत अभियान का पूर्ण नही हो सकता। जिस प्रकार प्रदेश सरकार स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान के नाम पर समाचार चैनलो और समाचार पत्रों में लाखो रुपयें खर्च कर प्रचार–प्रसार कर रही है। उस हिसाब सें नगर ही नहीं ग्रामीण क्षेंत्रो में साफ–सफाई नहीं हो रही हैं। 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !