करण्डा ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का हुआ आयोजन।
नंदगंज ⁄ गाजीपुर– करण्डा ब्लाक क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय कुसम्हीकलां के प्रांगण में बुधवार को शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों इंद्र नाथ एवं श्रीमती ललिता यादव को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने अपने सम्बोधन में गाजीपुर जनपद को नामांकन में प्रदेश में चौथा स्थान मिलने पर सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि आप सभी पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनानी है।
विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी नरेन्द्र कुमार ने कहा कि मैं प्रयास रत हूँ कि जल्द से जल्द नवनियुक्त शिक्षकों का समस्त भुगतान किया जा सके। जिससे वे पूर्ण मनोयोग से बच्चों को शिक्षा दें।
कार्यक्रम में पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, हरिओम खरवार, ओमप्रकाश सिंह, नित्यानंद गिरी, अनंत सिंह, मानवेन्द्र सिंह, मृत्युंजय कुमार, चंद्रशेखर सिंह, डा. दिग्विजय सिंह, नेहा मिश्रा, नीतू सिंह, बबिता पांडेय, मंजीत बहादुर अंग, प्रतीक सिंह समेत ब्लाक करंडा के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं संचालन डा. दुर्गेश प्रताप सिंह ने किया।

