नंदगंज टैम्पो और कार की टक्कर हो जाने के कारण एक मौत और अन्य 7 लोग घायल
नंदगंज ⁄ गाजीपु– थाना क्षेत्र के धरवां में बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास बुधवार को सुबह 10 बजे टैम्पो और कार की टक्कर होने से टैम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसमे टैंम्पो सवार एक युवक अजीत विन्द 20वर्ष की मौके पर मौत हो गयी और टैम्पो में सवार 7 अन्य लोग घायल हो गए ।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दियागया हैं सभी घायलों उपचार नंदगज में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सको द्वारा चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शादियाबाद थाना क्षेत्र के अकराव गांव निवासी अजीत बिंद 20 वर्ष पुत्र हरिचन्द्र बिंद बुधवार को सुबह नंदगंज से टैम्पो पर सवार होकर अपने ननिहाल सहेड़ी गांव में विंध्याचल बिन्द के यहां जा रहा था कि धरवां में बन्द पड़े पेट्रोल पंप के समीप टैम्पो और कार में टक्कर हो गयी । जिससे टैम्पो सड़क किनारे पलट गया।
जिसमें अजीत की मौत मौके पर ही हो गयी। टैम्पो में अन्य सवार प्रतिभा 32वर्ष, खुशबू 12 वर्ष, संगम 9 वर्ष, सिवानी 5 वर्ष, सोनम 5 वर्ष, अंजली 4 वर्ष तथा श्रेया 2 वर्ष घायल हो गये।ये सभी घायल एकही परिवार के शादियाबाद थाना के अकराव गांव निवासी है और गाजीपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि अजीत टैम्पों के गेट पर खड़ा था। टैम्पो उसी के ऊपर पलट गया और उसका सिर दबकर फट गया ।
पुलिस ने सभी घायलों को नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है। मौका देखकर कार चालक फरार हो गया । मृतक अजीत अपने माँ बाप का एकलौता पुत्र था तथा उसकी एक बहन आरती है । माँ बिन्दू देवी का रो -रो कर बुरा हाल है ।
मृतक के पिता हरिचन्द्र बिंद ने थाने में कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

