प्रवासी मजदूर मोर्चा संघ ने प्रवासी मजदूरों विभिन्न समस्याओं और उनके हक को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र ।
सुहवल ⁄ गाजीपुर– ग्राम सभा बेमुआं गाँव में बुधवार को प्रवासी मजदूर मोर्चा संघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रवासी मजदूरों विभिन्न समस्याओं और उनके हक को लेकर आवाज बुलंद करने के साथ ही मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को मोर्चा के तरफ से एक लिखित पत्र डाक के जरिए प्रेषित कर मांगो को जल्द पूरा करने की मांग की गयी।
इस दौरान जमानियां में प्रदेश कार्यालय पर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं प्रवासी मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हवलदार पांडेय ने सम्मेलन में दर्जनों सुदुर गावों से आए मजदूरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूर किसी धर्म का नहीं होता ,यह मजदूरों कि जाति है। जिसमें हर घर्म के लोग है। उन्होंने सरकार पर गरजते हुए कहा कि जिस तरह से इन मजदूरों को लेकर सरकारें उदासीन है ।
जिसे हम किसी सूरत में स्वीकार नहीं कर सकते,सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि इन प्रवासी मजदूरों को ओबीसी और एस एस टी वर्ग के तहत पांच प्रतिशत आरक्षण हर क्षेत्र में दिया जाए। यही नहीं इनका पांच लाख तक का मुफ्त बीमा कवर दिया जाए ,प्रवासी मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बोलते हुए कहा कि इन्हें डेबिट कार्ड से पांच लाख तक की सुविधा दी जाए इनके परिवार को नि:शुल्क आवास,शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाए।
साथ ही इनकी हालात को देखते हुए इन मजदूरों को प्रतिदिन दिहाडी 700 रूपया दिया जाय। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोर्चा के विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया, उन्होंने चेताया कि अगर हमलोगों कि मागों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो ,प्रवासी मजदूर मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर बृहद तौर पर शान्तिपूर्वक सत्याग्रह चलाया गया ।
इस अवसर पर सीमा पांडेय,हेमराज,पप्पू तिवारी, दासुराम,शशिकांत,रामदयालू कुश्वाहा,जितेन्द्र पांडेय,जोखू राम,कामेश्वर,गौरी गुप्ता,गोरखनाथ राय,इम्तियाज,कुंजू लाल आदि मौजूद रहे ।संचालन जयप्रकाश पांडेय ने किया।

