जमानियाँ स्टेशन बाजार स्थित श्री संतमत अनुयायी आश्रम श्री सद्गुरु नगर कुटी में गुरु पूर्णिमा का पर्व पर सैकड़ोश्रद्धालुओं ने प्राप्त किया आशीर्वाद
जमानिया ⁄ गाजीपुर – स्थानीय जमानियाँ स्टेशन बाजार स्थित श्री संतमत अनुयायी आश्रम श्री सद्गुरु नगर कुटी में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के शुभअवसर पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में गुरु के प्रति श्रद्धा प्रेमभाव रखने वाले शिष्यों ने दर्शन पूजन किया। यह पर्व सनातन काल से मनाया जा रहा है। महर्षि वेदव्यास के जन्म उत्सव को गुरु उत्सव अर्थात गुरु पूर्णिमा के रुप में मनाते हैं। आज के शुभ दिन गुरु की पूजा अर्चना मान सम्मान और उपहार देकर अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। क्योंकि बिना गुरु के जीवन में ज्ञान प्राप्त नहीं होता।
गुरु पूर्णिमा के पर्व पर स्टेशन बाजार स्थित श्री संतमत अनुयायी आश्रम श्री सद्गुरु नगर कुटी आश्रम को पूरी तरह भव्य रूप से सजाया गया। परम पूज्य श्री सद्गुरु स्वामी जी की गुरु आरती के उपरान्त दर्शन पूजन और महाआरती के बाद समस्त श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। भव्य भंडारे का आयोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया जिसमें सभी शिष्यों एवं स्थानीय लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
जिस दौरान दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जायसवाल सद्गुरु नगर कुटी पहुंचकर सदगुरु महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किए एवं सुरक्षा की दृष्टि से स्टेशन चौकी प्रभारी वंश बहादुर सिंह अपने मय हमराहीओं के साथ मौजूद रहे।

