Sunday, September 13, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरवाराणसी गाजीपुर नेशनल हाइवे पर अज्ञात चार पहिया वाहन के चपेट में...

वाराणसी गाजीपुर नेशनल हाइवे पर अज्ञात चार पहिया वाहन के चपेट में आ जाने  से बाइक सवार दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। 

वाराणसी गाजीपुर नेशनल हाइवे पर अज्ञात चार पहिया वाहन के चपेट में आ जाने  से बाइक सवार दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। 

नन्दगंज (गाजीपुर) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अर्न्तगत सैदपुर थाना क्षेत्र के महरुपुर पुल के समीप बुधवार की देर रात वाराणसी गाजीपुर हाइवे पर अज्ञात चार पहिया वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया।

फ़ोटो- सैदपुर थाना क्षेत्र के महरुपुर पुल के समीप वाराणसी गाजीपुर हाइवे पर अज्ञात चार पहिया वाहन के चपेट में आने मृत पड़े मोटरसाईकिल सवार। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्दगंज थाना क्षेत्र के करैला सहेड़ी गांव निवासी मुसाफिर सिंह यादव 47 वर्ष पुत्र रामधारी यादव और शादियाबाद थाना क्षेत्र के सौरी गांव निवासी संजय बिंद 25 वर्ष पुत्र जोगिंदर बिन्द दोनों एक ही बाइक से वाराणसी अस्पताल में एक रिश्तेदार को देखने जा रहे थे कि महरुपुर पुल के समीप गाजीपुर से वाराणसी जा रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी ।

जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गम्भीर चोंट के कारण उन दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी ।मृतक मुसाफिर यादव की पत्नी कुसुम देवी को एक बेटी प्रियंका 28 वर्ष (शादीशुदा) तथा एक बेटा मिन्टू यादव 16 वर्ष का है। दोनो परिवारों में मौत की खबर मिलते परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मृतक मुसाफिर यादव के बड़े भाई बेचन सिंह यादव ने सैदपुर कोतवाली में एक अज्ञात चार पहिया वाहन द्वारा बाइक में पीछे से टक्कर मार देने से दोनों की मौत होने की जानकारी देते हुए कार चालक के खिलाफ कानूनी काररवाई की माँग की है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !