जमानियाँ (ग़ाज़ीपुर) – क्षेत्र के महेवा गांव में बाबा महेश्वर नाथ स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बेटाबर ने हरपुर को हराकर शील्ड पर अपना कब्जा जमाया।
![]() |
फ़ोटो- फाइनल मुकाबले का फीता काटकर शुभारंभ करते पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह और ब्लॉक प्रमुख़ प्रत्याशी प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा साथ मे मौजूद समाजसेवी धीरेन्द्र यादव जज्जु।
टॉस जीतकर पहले बेटाबर ने बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 147 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में बैटिंग करने आई हरपुर की टीम 129 रन पर आल आउट हो गयी और इस तरह से बेटाबर की टीम ने हरपुर को 18 रनो से पराजित कर शील्ड पर अपना कब्जा बना लिया।
इस फाइनल मुकाबले के मुख्य अथिति रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच को आरंभ कराया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रतिनिधि ने विजेता टीम को 8 हज़ार की प्राइज मनी और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 6 हज़ार की प्राइज मनी और ट्रॉफी दिया।
इस मैच में मैन ऑफ द मैच और सीरीज बेटाबर के टीम के खिलाड़ी आज़म को चुना गया।
इस दौरान पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा की प्रदेश सरकार तमाम योजनाओं के साथ इस तरह ग्रामीण इलाकों में हो रहे मैचों को भी आगे बढ़ाए जिससे ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी बड़े मैदानों में खेल कर देश को आगे ले जाने का काम करे। आगे प्रतिनिधि ने कहा कि अगर 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो हम ऐसे आयोजनों को बड़े स्तर तक ले जाने में भरपूर कोशिश करेंगे।
वही ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि इस तरह से आयोजन होने से खिलाड़ियों के खेल में निखार आता है और खेल के माध्यम से आपसी सौहार्द बढ़ता है क्योंकि खेल के मैदान पर जात-पात नही बल्कि एक खिलाड़ियों का सहयोग अपने टीम को जीत दिलाती है। आगे संतोष जी ने कहा कि असली खिलाड़ी वही होता है जो अनुशासन में खेलता है। और इस तरह के आयोजन करने पर आयोजनकर्ताओं का भी आभार जताया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, समाजसेवी धीरेंद्र यादव उर्फ जज्जु,पूर्व मंत्री के छोटे पुत्र राहुल राज सिंह जी, टुन्ना यादव , मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव,आशीस यादव ,अमन, लाल बहादुर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस मैच में अंपायरिंग संतोष राम और रामु यादव ,और कमेंट्री अखिलेश यादव ने किया।
नज़रुल अंसारी की रिपोर्ट


