Sunday, May 31, 2026
Homeक्राइमनाली विवाद में मारपीट के दौरान घायल बृद्ध की मौत, मृतक पुत्र...

नाली विवाद में मारपीट के दौरान घायल बृद्ध की मौत, मृतक पुत्र द्वारा 10 लोगो के खिलाफ़ कराया मुकदमा दर्ज।

नाली विवाद में मारपीट के दौरान घायल बृद्ध की मौत, मृतक पुत्र द्वारा 10 लोगो के खिलाफ़ कराया मुकदमा दर्ज।

जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बघरी गाँव में शनिवार की देर रात्रि को करीब ग्यारह बजे दो पक्षों में जलनिकासी के लिए नाली निर्माण को लेकर हुए जमकर मारपीट में घायल अधेड की इलाज के दौरान रात्रि को बारह बजे मौत हो गयी।

फ़ोटो- बघरी गाँव में नाली विवाद में मारपीट और मौत की घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह और क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण

घटना के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गया,सचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया,हुए बवाल और मौत के मामलें में मृतक के पुत्र मुन्ना के तहरीर के आधार पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ हत्या,मारपीट बलवा आदि का मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू करने के साथ ही आरोपितों की तलाश में जुट गयी।

वहीं हत्या के तुरंत बाद सूचना पर एस पी रामबदन सिंह, सीओ जमानियां हीतेन्द्र कृष्ण ,कोतवाल वंदना सिंह सर्कल की फोर्स संग मौके पर पहुँच पिडित परिवार से घटनाक्रम की जानकारी ली,साथ ही जमानियां कोतवाल को आरोपितों की जल्द धरपकड के लिए निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि जमानियां कोतवाली अन्तर्गत बघरी गाँव निवासी रामबचन कुश्वाहा 70 वर्ष और उनके पट्टीदार रामाशंकर व गो ग ई के बीच जलनिकासी के लिए नाली निर्माण को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा था।इसी दौरान शनिवार की देर रात्रि को रामबचन कुश्वाहा के विपक्षी पट्टीदार रामा शंकर ,गो ग ई आदि के द्वारा नाली का निर्माण कराया जाने लगा,इसकी जानकारी होते ही रामबचन अपने परिजनों संग मौके पर पहुँच उन्हें ऐसा करने से मना किया।

एस पी ने बताया कि दोनों पक्षों में हो रही नोकझोंक मारपीट में बदल ग ई,जिसमें राम वचन कुश्वाहा 70 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये,जिसके तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान देर रात्रि करीब बारह बजे उनकी मौत हो ग ई।

इस बाबत कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि हुए नाली विवाद में घायल अधेड की मौत के मामलें में मृतक के पुत्र के तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर मामलें की छानबीन करने जे साथ ही आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट ग ई है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !