क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन करने वाले लोगों पर उप जिला अधिकारी जमानिया में अध्यक्षता में चला अभियान।
जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार को उप जिला अधिकारी जमानिया में अध्यक्षता में अभियान चलाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप जिला अधिकारी जमानिया भारत भार्गव ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर कार्रवाई की गयी है।
नगर के हरपुर से एक जेसीबी मिट्टी खनन करते पकड़ी गई है। जबकि असैचन्दपुर गांव से दो ट्रैक्टर ट्राली मौके पर पकड़ा गया हैं। सभी पकड़े गये वाहनों को सीज कर दिया गया है। और संबंधित विभाग को कार्रवाई हेतु सूचना दे दी गई है। जिस दौरान तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा पुलिस बल भी मौजूद रही।

