महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज सेवा न्यास का एक दिवसीय सम्मेलन का हुआ आयोजन।
सुहवल / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित मेदिनीपुर स्थित सिद्धपीठ खाकी दास बाबा मन्दिर परिसर में रविवार की शाम को महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज सेवा न्यास का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संस्था के महासचिव डाक्टर डीपी सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
जिस दौरान श्री सिंह ने कहा कि शौर्य, त्याग व बलिदानों से भरा है क्षत्रियों का गौरवशाली इतिहास ।आह्वान किया कि समाज को एकजुटवव मजबूती देने के लिए क्षत्रिय समाज को आगे आना होगा।कहा कि जो सम्मान जो संस्कृति की रक्षा और देश सेवा क्षत्रियों ने की है ,इसके उदाहरण विरले ही मिलेगें।
उन्होंने कहा कि क्षत्रियों का इतिहास हमेशा गौरवशाली रहा है। देश आजाद कराने में क्षत्रियों की अहम भूमिका रही,क्षत्रियों ने हमेशा दूसरों के लिए रक्षा करने का काम किया है। कहा कि क्षत्रिय समाज किसी खास जाति का समाज नहीं है, बल्कि एक कीर्तिमान स्थापित करने वाला समाज के नाम से जाना जाता है।
वहीं विशिष्ठ अतिथि डाक्टर स्वतंत्र सिंह ने बोलते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज कहीं से कमजोर नहीं है ,कहा कि क्षत्रिय दूसरों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहा है उन्होंने क्षत्रिय समाज के लोगों से एकजुट होकर हक व अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आने पर जोर दिया।साथ ही उन्होंने कहा कि क्षत्रियों को दूसरे समाज के लोगों को भी ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी बनती है।
इसके अलावा उन्होंने समाज के लोगों से अपने बेटे और बेटियों की शादी दहेज रहित करने बेटे बेटियों की उच्च शिक्षा दिलाने की भी अपील की।क्षत्रिय समाज से आह्वान किया कि फैले कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाए तभी हम मजबूत हो सकते है । सम्मेलन में नशाखोरी, अंधविश्वास तथा दहेज प्रथा को खत्म करने पर विशेष रूप से क्षत्रिय समाज का आह्वान किया ।
इस अवसर पर नर्वदेव सिंह ,डॉ मृत्युंजय सिंह , सभा के मुख्य संयोजक धर्मेन्द्र सिंह मटरू ,पूर्व प्रधान दीपक सिंह ,सुखवीर सिंह , दिग्विजय सिंह, विजय बहादुर सिंह ,सभा का संचालन श्री उदय भान सिंह ने किया

