Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरस्टेशन पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर नेशनल...

स्टेशन पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे 24 पर सड़क किनारे मिली अज्ञात वृद्ध महिला की लाश।

स्टेशन पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे 24 पर सड़क किनारे मिली अज्ञात वृद्ध महिला की लाश।

राहगीरों द्वारा मृतक की सूचना के घण्टो बाद पहुँची स्थानीय पुलिस-

जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार के करजही गांव के समीप मंगलवार की दोपहर स्टेशन पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे 24 पर सड़क किनारे स्थित एक बंद किराने की दुकान के पास एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव घंटो पड़ा रहा।

फ़ोटो- स्टेशन बाजार के करजही गांव के समीप स्टेशन पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर मिली लाश की सूचना पर लगी भीड़।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत वृद्ध महिला नीला सफेद रंग की साड़ी, सफेद रंग का ब्लाउज व हांथों में हरे रंग की चूड़ियां पहनी हुई थी जिसकी अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। लोगों ने इसकी जानकारी
कोतवाली सहित स्टेशन चौकी पुलिस को दे दी गई।

मगर एक घंटे बीतने के बाद भी मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुँचा। जो कहीं न कहीं मानवीय संवेदनाओं के प्रति पुलिसकर्मियों की लापरवाही को दर्शाता नजर आ रहा है। लोगों ने बताया कि उक्त मृतक महिला कबाड़ बीन कर अपना जीवन यापन करती थी वहां के स्थानीय लोगों से पूछे जाने पर बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे तक वह जीवित अवस्था में थी।

आशंका जताई जा रही है कि उसको लू लग जाने के कारण अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हुई होगी। घंटो बाद स्टेशन चौकी प्रभारी अपने हमराहियों के साथ पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !