Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपमहाप्रबंधक ज़िला सहकारी बैंक ने की समीक्षा बैठक

उपमहाप्रबंधक ज़िला सहकारी बैंक ने की समीक्षा बैठक

उपमहाप्रबंधक ज़िला सहकारी बैंक ने सचिवों संग की समीक्षा बैठक

जमानिया / गाज़ीपुर-  ज़िला सहकारी बैंक शाखा में शुक्रवार को ज़िले से आये ज़िला सहकारी बैंक उप महाप्रबंधक द्वारा साधन सहकारी समितियों के सचिवों संग समीक्षा बैठक की गयी।

फोटो-ज़िला सहकारी बैंक शाखा में समीक्षा बैठक में सचिवों से वार्ताकरते उप महाप्रबंधक मो0 एहतेशाम 

बैठक में उप महाप्रबंधक मो0 एहतेशाम द्वारा साधन साधन सहकारी समितियों द्वारा किसानों को दिये गये ऋण की वसूली करने लेकर निर्देश देते हुए कहाँ गया कि समस्त साधन सहकारी समितियों सचिवों को  30 जून तक 100% ऋण वसूली करना अनिवार्य है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।

बैठक में ए0डी0सी0ओ0 निर्मल मौर्य ने कहाँ कि कुछ समितियों पर वसूली निम्न है उन समितियों किसानों को खाद की कमी आयी तो उसके जिम्मेदार खुद सचिव होगें।  दिये गये ऋण वसूली समितियों के सचिवों द्वारा किसानों से 30 जून तक जल्द से जल्द किया जाना है।

उक्त मौके पर ए0डी0ओ0 अशोक कुमार शाखा प्रबंधक अजय कुमार राय  साधन सहकारी समिति सचिव संदीप कुमार, विजय कुमार, दधिबल सेठ, आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !