Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमात्र एक घंटे की वर्षा के जल ने खोली नगर पालिका के...

मात्र एक घंटे की वर्षा के जल ने खोली नगर पालिका के सफाई व्यवस्था की पोल

मात्र एक घंटे की वर्षा के जल ने खोली नगर पालिका के सफाई व्यवस्था की पोल

जमानिया/ गाजीपुर- कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगो को एकाएक वर्षा और तेज हवाओं ने लोगो को राहत तो प्रदान की  लेकिन वहि मात्र एक घंटे की बारिश में नगर के सभी नाले सफाई के अभाव में उफान मारने लगे और देखते ही देखते कस्बा बाजार की मुख्य सड़क पर नदी बहने लगी।

फोटो- नगर पालिका कार्यालय के सामने इकट्ठा बारिश का पानी

जिसे देखकर सहज ही समझा जा सकता है कि जमानियां नगर पालिका द्वारा हर रोज नगर में कराये जा स्वच्छ भारत अभियान व्यवस्था का अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि नगर पालिका क्षेत्र की सिर्फ एक जगह पर ऐसा नजारा देखने को मिला बल्कि इतना ही नही डाक विभाग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र‚ पशु अस्पताल‚ तहसील परिसर, विकास खंड सहित राजपुर, हरपुर मोहल्ला, स्टेशन बाजार आदि जगहों पर बने नाले व सड़को पर जलजमाव नगर पालिका की पोल खोल रही हैं। ऐसी फोटो बीते दिनों कई बार प्रकाशित भी हुई है। लेकिन कुम्भकर्णी निद्रा में सो रही  नगर पालिका की आँख ही नहीं खुली रही। नाली से पानी निकासी न होने से सभी सड़कों का यही हाल है।

सफाई व्यवस्था में लाखों खर्च के बाद भी नहीं बदली व्यवस्था

कागजों में उड़ान भर रही नगर पालिका में सफाई के नाम पर प्रतिमाह 21 लाख खर्च किये जाते है लेकिन हालात बद से बत्तर ही है। नगर के 25 वार्डों की साफ सफाई के लिए नगर पालिका में कुल 92 सफाई कर्मी तैनात हैं जिसमें से 21 सरकारी तथा 49 संविदा कर्मी है। वही साफ-सफाई को लेकर नगर पालिका द्वारा आउटसोर्सिंग से भी 22 सफाई कर्मियों को रखा गया है। नगर में कुल एक एक बड़ा नाला 28  मध्यम नाले हैं। हिला लो की लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है। इसकी सफाई के लिए सफाई कर्मियों पर मोटी रकम खर्च की जाती है लेकिन बारिश के समय नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता है और कस्बा बाजार झील में तब्दील हो जाती है। तो सवाल उठना लाजमी है कि ये सफाई कर्मियों ने अपना दायित्व का निर्वहन ठीक से किया है या नहीं और उनके काम पर नजर रखने वालो ने अपनी जिम्मेदारी को भूल जाते है।   इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अब्दुल सब्बुर ने बताया कि नियमित रूप से नगर में साफ सफाई कराई जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !