न्यायालय में विचाराधीन विवादित भूमि को फर्जी ढंग से पैमाईश करने गये राजस्व कर्मचारियों संग पक्ष और विपक्ष में हुआ बवाल
जमानियां / गाजीपुर- राजस्व विभाग की लापरवाही का खामियाजा कभी विवाद का रूप अख्तियार कर लेती है जिसके परिणामस्वरूप लोगों अपनो के ही खून के प्यासे हो जाते है ऐसा सा ही एक प्रकरण प्रकाश में आया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन बाजार के पथखौलीया स्थित संतोष वर्मा की भूमि का विवाद उनके पट्टीदारों के बीच न्यायालय में चल रहा है लेकिन रविवार को पटखौलीय में एक विवादित जमीन की पैमाइस कराने पहुंचे ही थे कि वहाँ नापी को लेकर पक्ष औऱ विपक्ष में हंगामा शुरू हो गया परिणामस्वरूप विवाद काफी उग्र होने के कारण बात विवाद होने लगा विवाद की सूचना पाकर मौके पर विवादस्थल पर स्टेशन चौकी प्रभारी अमित पांडेय भी पहुंच गये किसी तरह से मामले को शांत कराया
वही एक पक्ष के पटखौलीय निवासी संतोष कुमार वर्मा का आरोप है कि स्टेशन बाजार के पटखौलिया में मेरा साढ़े सात बिगहा का जमीन जिसे के पेशकार द्वारा फर्जी ढंग से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मेरे विपक्षी पार्टी से इकरारनामा करा लिया गया है। जबकि ज़मीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।इसके बाद भी राजस्व कर्मियों को लेकर विपक्षी जमीन का पैमाइश कराने पहुंचे थे।
तहसीलदार जमानिया घनश्याम ने बताया कि मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है इसमें जमीन का पैमाइश नहीं हो सकता है।


