स्थानीय पुलिस को सोंमवार की सुबह बड़ी सफलता हासिल हुई‚ पुलिस नें तीन शातिर लूटेरों को किया गिरफ्तार
गाजीपुर ⁄ जमानिया–पुलिस ने क्षेत्र के बरुईन गांव स्थित पुलिया के पास घेरेबंदी कर तीन लुटेरों को दबोच लिया। लुटेरो के पास से लूट की एक मोटरसाइकिल के साथ एक सफेद धातू का चेन बरामद किया।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अभियुक्त को मीडिया से मुखातिब कराते हुए पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह व क्षेंत्राधिकारी जामानियाँ सुरेश शर्मा नें बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे है।
उन्होंने बताया कि कोतवाल राजीव कुमार सिंह सुबह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सुबह करीब छह बजे जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर लुटेरे बरुईन गांव स्थित नहर पुलिया से होते हुए किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जाने वाले है।
इस सूचना पर तत्काल कोतवाल राजीव कुमार सिंह हरकत में आते हुए हमराहियों के साथ बरुईन पुलिया के पास पहुंच गए और वाहन चेकिंग शुरु कर दिया। इसी बीच एक बाइक पर तीन सवार आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया बाइक सवार बाइक धुमाकर कर भागना चाहे, लेकिन पुलिस ने घेरेबंदी कर दबोच लिया। बाइक पर लगा नंबर देखना चाहा तो उस पर मिट्टी पुती हुई थी।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बरुईन गांव निवासी सौरभ सिंह, अरुण यादव और धुस्का गांव निवासी अजय प्रताप सिंह बताया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि जो बाइक उनके पास बरामद हुई है, वह भी लूट की है। हम लोग अपना शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात करते थे। उक्त बाइक को असैचंदपुर पुलिया के पास से बीते 16 अगस्त की लूटी थी।
पुलिस ने अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल राजीव कुमार सिंह के साथ वरिष्ट उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता, उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी, कास्टेबल अशोक पांडेय, कांस्टेबल फुजैल, कांस्टेबल बलवंत सिंह आदि शामिल थे। 12 घंटा के अंदर ही लूट का पर्दाफाश करने पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम का पीठ थपथपाते हुए 10 हजार इनाम की घोषणा की।


