जमानिया ⁄ गाजीपुर– कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम अलग-अलग स्थानों से वाहन चेकिंग के दौरान दो चारपहिया वाहनों4800 शीशी देशी शराब और दो तमंचा सहित जीन्दा कारतूस के साथ शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।
तस्करों गिरफ्तार कर गाजीपुर पुलिस लाइन में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करतें हुए पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त अंर्तराज्यीय शराब तस्कर है मुखबिर से सूचना मिली कि तलाशपुर से डेवढ़ी की तरफ से होकर एक मैजिक वाहन भारी मात्रा में शराब लेकर बिहार राज्य जा रहा है। जिन्हें मंगलवार की शाम करीब छह बजे उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह हमराहियों के साथ डेवढ़ी के पास वाहन चेकिंग दौरान एक स्कार्पियों आती दिखाई दी पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, चालक वाहन घुमाकर भागने लगे।
इस पर पुलिस टीम ने पीछा कर करमहरी के पास घेरेबंदी कर वाहन को रोक कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया जिस दौरान पूछताछ में उसने अपना नाम जौनपुर जिले के लाइन बाजार नईगंज निवासी शंभूनाथ यादव बताया तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस और वाहन से 2400 शीशी देशी शराब बरामद कर अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गयां।
पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम में पांच-पांच हजार पुरस्कार देने की घोषणा की गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सेनापति, कांस्टेबल सौरभ, कां. गोविंद, कां. बलवंत सिंह, कां. गेविंद निर्मल, कां. रत्नेश, उपनिरीक्षक मंशा राम गुप्ता, कां. सकेंद्र सिंह, का. नीरज सरोज, कां. मिथिलेश शामिल थे


