जमानियां कोतवाली पुलिस को मिली सफलता 25 हजार रुपए के इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार
जमानियां (गाजीपुर) : लंबे समय से फरार क्षेत्र के 25 हजार रुपए के इनामिया बदमाश 35 वर्षीय लखेन्द्र उर्फ लखिन्दर पुत्र बोतल निवासी भैदपुर पांडेय मोड़ को शनिवार की सुबह 10 बजे देवा बैरनपुर के ढढ़नी मोड़ से पुलिस ने गिरफ्तार किया।पूछताछ के बाद इनामिया को न्यायलय में पेश किया जहां से वह जेल गया।
अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा 29 इनामिया अपराधियों की सूची जारी होने के बाद को कोतवाली पुलिस एक्शन में आ गयी।थाना के 25 हजार के इनामिया को पकड़ने में पुलिस टीम जुट गई और शनिवार की सुबह करीब सवा दस बजे मुखबिर की सूचना पर देवा बैरनपुर के ढढ़नी मोड़ से गिरफ्तार किया गया।कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने इनामिया को गिरफ्तार किया।इनामिया के ऊपर हत्या का प्रयास,मारपीट सहित अन्य धाराओं व सात सीएल एक्ट के तहत केस दर्ज है।पकड़े गए इनामिया अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

