Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमदहेज हत्या में पति सहित चार पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

दहेज हत्या में पति सहित चार पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

दहेज हत्या में पति सहित चार लोगों पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर) : सुहवल थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव निवासी पवन कुशवाहा ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर दहेज के लिए बहन अंशु की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया।पुलिस ने पति गौतम कुशवाहा, ससुर मेघनाथ कुशवाहा ,सास माली देवी, देवर चंद्रकेश के खिलाफ दहेज हत्या व दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए गए तहरीर में भाई पवन कुशवाहा ने बताया कि बहन अंशु की शादी चार दिसंबर 24 को कोटिया गांव निवासी गौतम कुशवाहा के साथ हुई थी। शादी में उपहार दो लाख रुपये व घरेलू सामान   सोने की अंगूठी व चेन दिया गया था ।लेकिन पति सहित ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपया और बुलेट की मांग करने लगे लेकिन बहन ने इंकार कर दिया तो सभी ने गाली देते हुए मारते-पीटते थे तथा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करते थे I मेरी बहन जब मायके आयी थी तो हम लोगो को बता रही थी तब हम लोग समझाये कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा । बीते पांच अप्रैल की सुबह बहन के ससुराल से फोन आया कि तुरंत आ जाईये तो मैं स्वजन संग पहुंचा तो वहां मेरी बहन की हत्या करके बेड पर उसे सुलाया गया था। वहां लोग कह रहे थे कि उसका देवर चंद्रकेश जो नोयडा रहता है वह चार अप्रैल को आया हुआ है। परिवार के सभी सदस्य मिलकर मेरी बहन अंशु की हत्या की हैं । मेरे बहन अंशु के ससुराल वाले जल्दी-जल्दी मेरी बहन का दाह संस्कार की व्यवस्था कर दिए । मेरे मना करने पर भी नहीं मान रहे थे तो मै लाचार होकर 112 पुलिस को फोन किया तो पुलिस दाह संस्कार रोक और शव को लेकर थाने आयी । मेरे बहन के ससुर मेघनाथ कुशवाहा हमको सात लाख रूपया दे रहे थे कि केस को रफा-दफा कर दो। मैने कहा कि मेरी बहन अंशु की हत्या है।जिसका तहरीर कारवाई के लिए दे रहा हूँ।इस बारे में कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया की पीड़ित के तहरीर पर केस दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !