Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइमफर्जी हॉस्पिटल संचालक व उसके सहयोगी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

फर्जी हॉस्पिटल संचालक व उसके सहयोगी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

फर्जी हॉस्पिटल संचालक व उसके सहयोगी डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 

गाजीपुर। शादियाबाद कस्बा कोईरी के एमडी हॉस्पिटल में फर्जी चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्त स्राव होने से मौत हो गई।

इस संबंध में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए डॉक्टर व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । वही जानकारी के अनुसा बिना मानक के एमडी अस्पताल का संचालन धर्मेंद्र कुमार यादव व उसकी पत्नी मनीषा यादव के द्वारा किया जा रहा था । बीते माह 10 सितंबर को फर्जी डॉक्टर अजय यादव के द्वारा निवासी ग्राम गुरैनी कंचन भारती गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया । जिसमें अत्यधिक रक्त स्राव होने लगा था। इस मामले में मृतका के पति ने बताया कि जब हालत बिगड़े लगी तो अस्पताल संचालक डॉक्टर धर्मेंद्र ने अपने सहयोगी गोलू यादव को कहा कि जल्दी इसको गाड़ी में बैठाओ और वाराणसी के लिए ले जाओ रास्ते में ही मेरी पत्नी की मौत हो गई । थाना प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि सीएमओ की रिपोर्ट आने के बाद एक हफ्ता पूर्व में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उपनिरीक्षक देवेंद्र साहू के नेतृत्व में कांस्टेबल विकाश कुमार, कांस्टेबल नितेश कुमार, कांस्टेबल अरविंद कुमार द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !