Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमरेलवे स्टेशन के बाहर से नाबालिग को किया बरामद

रेलवे स्टेशन के बाहर से नाबालिग को किया बरामद

रेलवे स्टेशन के बाहर से नाबालिग को किया बरामद

दिलदारनगर (गाजीपुर) : स्थानीय पुलिस ने अपहरण के मामले में दर्ज मुकदमें में नाबालिग को रेलवे स्टेशन के बाहर से सोमवार की सुबह बरामद कर लिया। पीड़ित पिता ने लिखित तहरीर में बताया था कि नाबालिग पुत्री 19 मार्च की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन घर वापस नहीं पहुंची। गांव के ही अतुल वर्मा जो हमारी पुत्री से प्रेम प्रसंग में फोन से बात करता रहता था। जो हमारे पुत्री को बहला फुसला कर भगाने मे शामिल है। अतुल के कहने के अनुसार अरमान नाम के लड़के के साथ गयी है ।अरमान के साथ मेरी बेटी की सहेली खुश्बू भी गयी है।पुत्री को भगाने में अतुल व खुश्बू का हाथ है।पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि उप निरीक्षक हरिमाधव पांडेय ने नाबालिग को बरामाद किया है।नाबालिग के बयान के आधार पर आगे की कारवाई होगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !