एक माह बाद घर में चोरी की दी तहरीर
दिलदारनगर (गाजीपुर) : फूली गांव निवासी फात्मा बेगम पत्नी अशरफ हौवारी ने रविवार को एक माह बाद घर में चोरी होने की लिखित तहरीर थाना में दी। पीड़िता ने इस संबंध में बताया कि मैं आदित्य लाल जनता योगेश विद्यालय से 100 मीटर अंदर निर्माणाधीन मकान में पिछले पांच माह से बच्चों के साथ रह रही हूं । मेरे मकान के आस पास जंगल झाड़ी है।बीते 26 फरवरी को मायके गयी थी और वापस घर लौटी तो घर का ताला टुटा मिला व घर के अंदर से बैट्री,दो साइकिल व घरेलू समान गायब है।

