Saturday, May 30, 2026
Homeखेल-कूदराष्ट्रीय जूनियर तीरंदाज प्रतियोगिता में जमानियां की अंजली  ने जीता कांस्य पदक

राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाज प्रतियोगिता में जमानियां की अंजली  ने जीता कांस्य पदक

राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाज प्रतियोगिता में जमानियां की अंजली  ने जीता कांस्य पदक

 

जमानियां (गाजीपुर) : 10 से 17 फरवरी तक पश्चिम बंगाल के बोलपुर शांति निकेतन में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाज प्रतियोगिता में कस्बा निवासी अंजली कुमारी ने निशाना साध कांस्य पदक जीता है।इनके इस उपलब्धि से स्वजन सहित खेल प्रेमियों में हर्ष है।उत्तर प्रदेश तीरंदाजी टीम के इंडियन राउंड वर्ग में अंजली कुमारी ने प्रतिभाग किया था।अंजली ने निशाना साध कांस्य पदक अपने नाम कर जनपद का नाम रोशन किया है। कोच सतीश दुबे ने बताया कि अंजली कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करती आई है और भविष्य में भी ऐसे ही जनपद को गौरव महसूस कराते रहेंगी। स्थानीय द्रोणा तीरंदाजी अकादमी ने इस दिशा में बेहतरीन मार्गदर्शन देकर खिलाड़ियों के भविष्य निर्माण महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। तीरंदाजी संघ सचिव नंदू दुबे ने खिलाड़ियों को बधाई दिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !