जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की रात भ्रमण के दौरान कस्बा में विभिन्न जगहों से 75 पाउच देसी शराब के साथ तीन को पकड़ा।संबंधित घराओं में केस दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई।थाना निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि कस्बा में भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने कानूनगो मोहल्ला निवासी प्रह्लाद प्रजापति,फैजान व राजेश बिंद को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कारवाई की जा रही है।

