Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमभाजपा बूथ अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

भाजपा बूथ अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

भाजपा बूथ अध्यक्ष व उनके साथी को मिली जान से मारने की धमकी पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

 

जमानियां। थाना क्षेत्र के महली गांव के पास स्थित मां काली मंदिर के समीप भाजपा बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह और उनके साथी राकेश कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 1 फरवरी 2025, शाम 5:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, राजेन्द्र कुमार सिंह और राकेश कुमार सिंह माँ काली मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी मंदिर के पहले से मौजूद चार लोगों ने उन्हें गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया कि आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें 2010 का एक हत्या का मामला भी शामिल है, जिसमें वे गवाह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें धमकाने के पीछे यही वजह है। घटना के दौरान मंदिर में मौजूद गांव के कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों से देखा है। पीड़ित भाजपा नेता ने थानाध्यक्ष से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !