Wednesday, July 15, 2026
Homeक्राइमदिनदहाड़े नाबालिग लड़की का अपहरण, एफआईआर दर्ज

दिनदहाड़े नाबालिग लड़की का अपहरण, एफआईआर दर्ज

दिनदहाड़े नाबालिग लड़की का अपहरण, एफआईआर दर्ज

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11वीं की छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक छात्रा के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री नाबालिग है एवं 11वीं की छात्रा है। बीते 11 जनवरी को अपनी बहन के साथ श्री रामदास बालिका विद्यालय मेदनीपुर में पढ़ने जा रही थी कि रास्ते में आकिब खां पुत्र जमशेद खां अपनी स्टूडियो में बुलाया उसके बाद मेरी लड़की को बाईक से लेकर चला गया। उन्होंने बताया कि उसी दिन आकिब के घर जाकर कहा कि मेरी लड़की को आप का लड़का जबरदस्ती उसको अपहरण करके अपने दुकान से ले गया है। इस बात पर नाराज़ होकर युवक की सौतेली मां, उसकी बुआ गाली देते हुए कही कि हम लोग तुम्हारे लड़की की धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी करा देंगे। तुम लोग कुछ नहीं कर पाओगे। क्योंकि हम लोग कट्टर पठान है। और बोले कि इसकी सूचना अगर पुलिस को दिए तो तुम्हारे साथ पूरे परिवार को जान से मारकर साफ कर देंगे। उन्होंने बताया कि हमारा परिवार काफी भयभीत हैं और समाज में काफी बदनामी हो रही है। हमको डर है कि मुसलमान होने के कारण मेरे लड़की को कहीं बेच न दे।
मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !